मनोरंजन

akshay kumar pankaj tripathi film OMG 2 Box Office Collection Day 2 | OMG 2 BO Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Akshay Kumar Pankaj Tripathi Film OMG 2 Box Office Collection Day 1 | OMG 2 BO Collection Day 1: भगवान बन कमाल नहीं दिखा सके अक्षय कुमार, लागत निकालना भी मुश्किल!


OMG 2 Box Office Collection Day 2: गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी भी ठीक ठाक कमा ले रही है। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

OMG 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ सनी देओल की ‘गदर 2’ भी रिलीज हुई है। गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं OMG 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है। फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है।

दूसरे दिन ‘OMG 2’ का कलेक्शन क्या है?
फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। फिल्म OMG 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 15 करोड़ है। कुल मिलाकर दो दिनों में इस फिल्म ने 25 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें पहले दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने पहले दिन 9.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकती है।

OMG का सीक्वल है OMG 2
OMG 2 साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म OMG को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए OMG 2 को बनाया गया है।

स्टार कास्ट की फीस क्या है?
इस फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही अलग-अलग वजहों से खबरों में रही है। OMG 2 के लिए अक्षय कुमार को 35 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी को 5 करोड़ रुपये, जबकि यामी गौतम को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top