मनोरंजन

Akshay Kumar Birthday Akshay love affairs | Akshay Kumar Birthday: ‘हां अफेयर तो चला था…’, जब रवीना और शिल्पा के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले अक्षय कुमार

script


Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार अपने लव अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रहे हैं।

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक का समय हो गया है। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। फिल्मों के साथ-साथ अक्षय अपने अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रहे हैं। अक्षय कुमार एक समय इंडस्ट्री के दिलफेंक एक्टर की छवि रखते थे। ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले उनका रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से रिश्ता खूब चर्चा में रहा। अक्षय ने खुलकर इसे स्वीकारा भी था।

एक टीवी शो में अक्षय कुमार से उनके रवीना और शिल्पा से रिश्ते पर सवाल किए गए थे। जब होस्ट ने पूछा कि क्या आपका रवीना और शिल्पा से अफेयर रहा है। तो इस पर अक्षय ने साफ कहा था कि जी बिल्कुल अफेयर रहा है।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top