जयपुरPublished: Dec 07, 2022 01:21:47 pm
शिल्पा शिंदे ‘निभाएंगी दबंग किरदार
‘भाबीजी घर पर हैं’ से मिली थी पहचान

Shilpa Shinde: छह साल के बाद वापसी कर रही ‘अंगूरी भाभी’, इस शो में आएंगी नजर
जयपुर। ‘सही पकड़े हैं डॉयलाग’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली अंगूरी भाभी एक बार फिर टीवी पर नजर आएगी। छह साल के बाद टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सीरियल की दुनिया में फिर एक बार एंट्री कर रही हैं। शिल्पा शिंदे फिर एक बार एक दिलचस्प किरदार में नजर आने वाली हैं। सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में उनका अंगूरी भाभी का किरदार लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि प्रोडक्शन हाउस और चैनल से हुई अनबन की वजह से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया। हालांकि कुछ रियलिटी शो और ओटीटी प्रोजेक्ट्स करने के बाद अब शिल्पा शिंदे फिर एक बार छोटे पर्दे पर अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शिल्पा शिंदे ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, मैं ‘मैडम सर’ का हिस्सा बनने जा रही हूं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि, मेरा किरदार पुलिस में था, लेकिन उसने अब नौकरी छोड़ दी है और अपनी शादी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने सपनों को दूर कर दिया था। उनके सपने अधूरे रह गए। अब वह कई सालों के बाद ड्यूटी पर वापस आई हैं। आने वाली कहानी उनके काम पर वापस आने और विभिन्न स्थितियों पर उनकी एक्शन के बारे में होगी।
