Published: Dec 23, 2022 04:07:28 pm
बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में आई भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने बर्थडे के दिन गोल्ड कॉफी इंजॉय करने दुबई पहुंची थी। उनके पति उन्हें बर्थडे पर गोल्ड कॉफी का सरप्राइज दिया था। हालांकि उन्हें कॉफी खास पसंद नहीं आई, मगर उसके दाम सुनते ही उनके होश उड़ गए।

Actress Sambhavna Seth sips 24 Carat gold coffee in Dubai, regrets later
एक्ट्रेस संभावना सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ओपन हैं। संभावना लोकप्रिय हिंदी शो ‘बिग बॉस’ की वजह से सुर्खियों में आई थी। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। इन दिनों वह यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए अपने फैंस से जूड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। अब वह पति के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं। काम से फुर्सत निकालकर संभावना अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दुबई पहुंची हुई हैं। इसके साथ ही वह अपने व्लॉग के जरिए फैंस से ट्रैवल एक्सपीरियंस भी शेयर करते नजर आईं। हाल ही में उन्होंने दुबई की गोल्ड कॉफी का लुत्फ उठाया और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
