Happy Birthday Anil Kapoor : बॉलीवुड के मोस्ट यंग मैन अनिल कपूर आज (Anil Kapoor) अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वो इंडस्ट्री के उन ऐक्टर्स में से हैं, जिनकी गिनती हिट एंड फिट स्टार्स में होती है। तभी तो उम्र को पीछे छोड़ते हुए अनिल कपूर आए दिन और यंग ही होते जा रहे हैं। उन्होंने 66 साल की उम्र में जिस तरह से खुद को फिट रखा है, ये वाकई दूसरों के लिए एक प्रेरणा है। बात चाहें ऑनस्क्रीन की हो या ऑफ स्क्रीन, दोनों ही जगहों पर फैंस से एक्टर को बेशुमार प्यार मिलता आया है। ऐसे में उनके इस खास दिन को फैमिली और फैंस ने भी खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी बीच अनिल की लाडली बेटी सोनम कपूर (sonam kapoor) ने भी अपने पापा को जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है।
सोनम कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में भूमि पेडनेकर ने अनिल को विश करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे एके सर, आप वाकई सच में बहुत स्पेशल हो।’ वहीं अनिल की पत्नी सुनीता कपूर (Suneeta Kapoor) ने पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किए हैं।
