नई दिल्लीPublished: Jan 24, 2023 08:56:41 am
Petrol Diesel Price in 24 January 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (24 जनवरी, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है।

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price in 24 January 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (24 जनवरी, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज राजस्थान, हरियाणा और बिहार सहित कई शहरों में तेल महंगा हो गया है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
