नई दिल्लीPublished: Dec 06, 2022 01:47:06 pm
विश्व बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% से 6.9% कर दिया है। वहीं वरिष्ठ अर्थशास्त्री ध्रुव शर्मा ने कहा है कि भारत 10 साल पहले की तुलना में अब अधिक मजबूत है।

India’s economy to grow at 6.9% in FY23: World Bank
विश्व बैंक ने मंगलवार यानी आज एक रिपोर्ट जारी करते हुए भारत में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के कारण अपने 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के पूर्वानुमान को बदलकर 6.5% से 6.9% कर दिया है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है। हालांकि इससे पहले विश्व बैंक ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 7% लगाया, जिसे अक्टूबर 2022 में 6.5% कर दिया था।
