Published: Jan 24, 2023 12:23:56 pm
नए साल 2023 में सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप आज सोने की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो यह जान ले की आज सोना सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। इसके लिए आपको अपने शहर में अपनी जेब कितनी ढीली करनी पड़ेगी, ये आप इस खबर में देख सकते हैं।

Gold price today: Yellow metal crosses Rs 57000 mark for first time ever
सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी को देखते हुए आज भारतीय बाजारों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार उछाल आ रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना और चांदी दोनों ही धातुएं महंगी हो गई हैं। आज सोने के भाव 57050 के पार पहुंच गए हैं। चांदी की कीमत आज 68,700 रुपये पर कारोबार कर रही है। भारत में महंगाई बढ़ने के साथ ही सोने के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। अगर इस साल की बात की जाए तो अब तक सोने के भाव चांदी के मुकाबले 6 गुना ज्यादा उछले हैं।
