नई दिल्लीPublished: Dec 24, 2022 10:48:10 am
मोदी सरकार ने नए साल से पहले लोगों को तोहफा दे दिया है। अब लोगों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 81.35 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

free ration
मोदी सरकार ने नए साल से पहले देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। अगले साल यानी दिसंबर 2023 तक 81 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को फ्री राशन दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में ये फैसला लिया गया। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को अगले साल तक मुफ्त अनाज मिलेगा। पीयूष गोयल ने बताया कि इस कदम से 2 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा जो पूरी तरह से सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
