नई दिल्लीPublished: Jan 24, 2023 12:19:42 pm
Bank Holidays in Feb 2023: हर महीने में बैंक की छुट्टियां रहती है। इसकी वजह सरकारी बंद रहते है। फरवरी में भी छुट्टी और त्यौहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। यदि आपको फरवरी में बैंक से जुड़े कुछ काम है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है कि बैंक कब कब बंद रहेंगे।

Bank Holidays in Feb 2023
Bank Holidays in Feb 2023 : इस साल का पहला महीना जनवरी खत्म हो रहा है। 2023 का दूसरा महीना यानी फरवरी जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले जानिए फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। यदि आपको फरवरी के महीने में बैंक में किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो इस पूरे महीने की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगले महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
