शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, 16 मई को बुध पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले है। ठीक इससे एक दिन पहले रविवार है, इस दिन बैंक की छुट्टी रहती है। रविवार से पहले 14 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में रविवार की तो हमेशा छुट्टी रहती ही है, वहीं महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते है।
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इनके अनुसार हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की पूरी लिस्ट होती है। आइए जाते इस महीने अब कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है।
1 मई 2022 : मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस। पूरे देश में बैंक बंद।
2 मई 2022 : महर्षि परशुराम जयंती – कई राज्यों में छुट्टी।
3 मई 2022 : ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)।
4 मई 2022 : ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)।
9 मई 2022 : गुरु रबिंद्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा।
14 मई 2022 : दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश।
16 मई 2022 : बुध पूर्णिमा।
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्माल जन्मदिवस-सिक्किम।
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश।
PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त में क्यों हो रही देरी? जानिए कब आएंगे 2000 रुपए
मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की लिस्ट
1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार
टैक्स बचत के साथ होगी मोटी कमाई, ज्यादा रिटर्न के लिए यहां करें निवेश
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते है काम
छुट्टियों के दौरान ग्राह ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निकपटा सकते है। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेकर कर करना चाहिए।
