नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 02:58:01 pm
अमरीकी फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसके बाद ग्रुप के सभी शेयर में लगातार गिरावट हो रही है। अभी तक हुई गिरावट में अडानी ग्रुप के शेयर्स का मार्केट कैप 46,000 करोड़ रुपए घट गया है।

Adani Group stocks lose ₹46,000 crore in market cap after Hindenburg alleges fraud
अमरीका की फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की ग्रुप के सभी सातों शेयर्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट में कहा है कि गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनियां शॉर्ट पोजीशन में हैं, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंपनियों के कर्ज को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में कंपनी के शेयर्स को 85% से अधिक ओवरवैल्यूड बताया गया है।
