नई दिल्लीPublished: Jan 30, 2023 02:34:21 pm
Adani Group के लगभग सभी शेयर्स में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि आदानी ग्रुप के द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। क्या ऐसे समय में Adani Group के शेयर में निवेश करने का अच्छा मौका है?
Adani Group shares continue to decline, stocks are available at up to 60% discount, will you invest?
Adani Green Energy (आदानी ग्रीन एनर्जी)
Adani Green Energy के शेयर में आज 20% का लोअर सर्किट लगा है, जिसके कारण आज ये शेयर 1309 रुपए कमजोर हुआ है। वहीं पिछले 5 दिन में आदानी ग्रीन एनर्जी लगभग 34% कमजोर हुआ है। एक साल पहले इस शेयर का हाई 3050 रुपए था। यानी इस गिरावट के बाद आदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में हाई से 57% की गिरावट आई है।
