बिज़नेस

Adani Group Answer on Hindenburg Research Report, says its a calculated Attack on India | अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर दिया जवाब, बताया- यह भारत के खिलाफ सोची-समझी साजिश

script


locationनई दिल्लीPublished: Jan 30, 2023 03:18:43 pm

Hindenburg Research Report on Adani Group: अडानी ग्रुप ने अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर जवाब दिया है। कंपनी का कहना है कि यह भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। 413 पन्नों के जवाब में अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए कई आरोपों के सबूत भी पेश किए।

nathan_anderson__and_gautam_adani.jpg

Hindenburg Research Report on Adani Group: अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आने के बाद से भारत के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में काफी गिरावट देखी गई। आलम यह हुआ कि देश के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडानी चौथे नंबर से फिसलकर सातवें नंबर पर पहुंच गए। इस बीच हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर गौतम अडानी की कंपनी की ओर से जवाब दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि यह भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कहा कि यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अवांछित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता और भारत की विकास की कहानी और महत्वाकांक्षा पर एक सुनियोजित हमला है। ग्रुप ने कहा कि हिंडनबर्ग ने निवेशकों की कीमत पर फायदे के लिए अपने शॉर्ट ट्रेड का प्रबंधन करते हुए ध्यान हटाने के लिए इन सवालों को बनाया है जो भारत के खिलाफ साजिश हैं।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top