Published: Sep 06, 2023 11:30:19 pm
नई Apache RTR 310 312cc के रिवर्स-इनक्लाइंड लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जोकि 35.11bhp ताकत और 28.7Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। दावा है किया गया है कि यह केवल 2.81 सेकेंड में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है।
TVS Apache RTR 310
TVS Apache RTR 310 लॉन्च हो गई है और इसकी एक्स-शो रूम कीमत 2,42,990 रुपये से शुरू होती है। बेहद स्पोर्टी आयर दमदार इंजन के साथ आने वाली इस बाइक में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। नया मॉडल Apache RR 310 का नेकेड वर्जन है। यह वाकई एग्रेसिव डिजाइन में है। इसके अलावा इसमें 312cc का पावरफुल इंजन लगा है। इस बाइक को तीन वेरिएंट मेंउतारा गया है। बाइक में बाय-डायरेक्शनल, क्विक-शिप्टर और क्रूस कंट्रोल जैसे मोड दिए गए हैं। भारत में इस बाइक का सीधा मुकबला KTM 390 Duke, BMW G 310 R और Triumph Speed 400 से होगा।आइये जानते हैं नई Apache RTR 310 के खास फीचर्स के बारे में…
