नई दिल्लीPublished: Jan 24, 2023 12:37:02 pm
Top 5 Best Selling Motorcycles In December 2022: सेल के मामले में कुछ मोटरसाइकिल्स ने ने साल के आखिरी महीने में भारतीय मार्केट में धूम मचाई हैं। आइए जानते हैं भारत में पिछले महीने की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल्स के बारे में।

Top 5 Best selling motorcycles in India in December 2022
2022 में ऑटोमोबाइल मार्केट ने एक बार फिर ट्रैक पर वापसी की। कोरोना की वजह से धीमी पड़ी रफ्तार पिछले साल एक बार फिर तेज़ हुई और देश में व्हीकल्स की शानदार सेल देखने को मिली। इनमें मोटरसाइकिल्स की सेल भी शामिल है। मोटरसाइकिल को देश में डेली कम्यूट के लिए सबसे बेहतरीन और सुविधाजनक व्हीकल माना जाता है। देश में एक बड़े वर्ग के ग्राहकों की पहली पसंद आज भी मोटरसाइकिल्स ही है। अगर पिछले साल के आखिरी महीने की बात करें, तो कुछ मोटरसाइकिल्स ने देश में बेहतरीन सेल दर्ज की।
