Published: Dec 22, 2022 03:55:05 pm
इस समय Tata के पास Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV MAX जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और मॉडल शामिल हो रहा है। जी हां Tata Punch EV अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है।

Tata punch ev: भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में टाटा मोटर्स इस समय सबसे आगे है। इस समय कंपनी के पास Tiago EV, Tigor EV, Nexon EV Prime और Nexon EV MAX जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और मॉडल शामिल हो रहा है। जी हां Tata Punch EV अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। Tata Motors ने भी Punch EV को कंफर्म कर दिया है।
यानी अब आपको एक सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की सवारी करने का मौका मिलेगा। इस मॉडल से जुड़ी कई जानकारियां हमारे सामने आई हैं। सोर्स के मुतबिक Tata Punch EV लॉन्च होने के बाद भारत की पहली Electric EV Micro SUV होगी। इस बार की जानकारी कंपनी की तरफ से मिली हैं। इस समय भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV है और इसकी कीमत भी 10 लाख रुपये से कम हैं।
