Published: Dec 23, 2022 12:15:43 pm
Mahindra Thar इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, ऑफ रोड के लिए इसमें 4X4 की सुविधा मिलती है। इस समय इसकी बुकिंग काफी हैं और लम्बा वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि अब जल्द ही ग्राहकों को Mahindra Thar के मामले में कुछ राहत मिल सकती है।

Mahindra Thar इस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, ऑफ रोड के लिए इसमें 4X4 की सुविधा मिलती है। इस समय इसकी बुकिंग काफी हैं और लम्बा वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि अब जल्द ही ग्राहकों को Mahindra Thar के मामले में कुछ राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि अभी हाल में हुई GST Council की मीटिंग के बाद, भारत में जल्द ही Mahindra Thar की कीमत में कम आ सकती है। GST काउंसिल की मीटिंग में SUV की डेफिनेशन में बदलाव किया है। इस समय भारत में बेची जाने वाली कुछ पॉपुलर SUVs अब ‘SUV’ नहीं हैं, जिसकी वजह से इस पर टैक्स कम लगेगा।
