Published: Sep 06, 2023 04:37:28 pm
जावा की नई बाइक Jawa 42 Bobber जल्द लॉन्च होने वाली है। कुछ समय पहले इसका एक टीजर जारी हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है। Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है।
Jawa 42 Bobber Update: जावा की नई बाइक Jawa 42 Bobber जल्द लॉन्च होने वाली है। कुछ समय पहले इसका एक टीजर जारी हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है। Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है। पिछले टीजर में Jawa 42 Bobber के रियर व्हील को दिखाया गया था लेकिन अब नए टीजर में बाइक के फ्रंट का लुक नज़र आता है। इसके अलावा नए टीजर में इसके अन्य हिस्सों की भी झलक नज़र आती है। बेशक कंपनी ने अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पॉपुलर बाइक का नया वर्जन बहुत जल्द लॉन्च हो जाएगा।
