नई दिल्लीPublished: Jan 30, 2023 06:02:00 pm
India’s Most Affordable Electric Motorcycle: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड के भारत में तेज़ी से बढ़ते ट्रेंड के बीच आज भारत में एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च हो गई है। इसकी खास बात यह है कि देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।
Pure EV ecoDryft Electric Motorcycle
पिछले दो साल में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसके चलते देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ कई छोटे स्टार्टअप्स भी भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रहे हैं। भारत सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी बीच आज सोमवार, 30 जनवरी को देश में एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च हो गई है। भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Pure EV ने आज देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ecoDryft लॉन्च कर दी है।
