नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 03:09:53 pm
iGowise BeiGo X4 Electric Scooter: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड की वजह से कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ मार्केट में अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं। इनमें स्टार्टअप्स भी पीछे नहीं हैं। भारत का एक स्टार्टअप आईगोवाइस मोबिलिटी कल यानि की गणतंत्र दिवस पर अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बीगो एक्स4 देश में पेश करने वाला है। आईगोवाइस मोबिलिटी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एसयूवी बता रही है।

iGowise BeiGo X4 Electric Scooter
पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड बढ़ रही है। भारत (India) में भी पिछले दो साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तेज़ी से बढ़े हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। ऐसे में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ज़बरदस्त पोटेंशियल है। सरकार की तरफ से भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अच्छा प्रोत्साहन मिलता है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस ट्रेंड को देखकर देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ कई स्टार्टअप्स भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। बेंगलुरु (Benguluru) बेस्ड स्टार्टअप आईगोवाइस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (iGowise Mobility Private Limited) कल 26 जनवरी को यानि की गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर देश में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बीगो एक्स4 (BeiGo X4) पेश करने वाली है।
