नई दिल्लीPublished: Dec 21, 2022 03:18:06 pm
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी वजह से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में भी इजाफा हो रहा है। इस साल देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड तोड़ सेल हुई है।

Electric Cars
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतें भारत ही नहीं, दुनियाभर में चिंता का कारण है। इसी वजह से देश-विदेश में पेट्रोल-डीज़ल व्हीकल्स के ऑप्शंस का लोगों में क्रेज़ बढ़ रहा है। इन ऑप्शंस में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉपुलर चॉइस बनते जा रहे हैं। समय के साथ लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में लोकप्रियता और डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी वजह से इनकी सेल में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस साल भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल की बात की जाए, तो यह रिकॉर्ड तोड़ रही है।
