नई दिल्लीPublished: Mar 15, 2023 12:47:43 pm
Car AC Care Tips: गर्मियों का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। गर्मियाँ बढ़ने से पहले कुछ चीज़ों का ध्यान रखना ज़रूरी है, जिनमें कार का एसी भी शामिल है। इससे बाद में परेशानी नहीं होती।
Car AC
देश में अब गर्मियों का असर दिखने लगा है। तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है और गर्मियों का मौसम नज़दीक आ रहा है। तपती गर्मियों के शुरू होने से पहले कुछ चीज़ों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। इन ज़रूरी चीज़ों में कार का एसी (Car AC) भी शामिल है। कार में एसी काफी काम आने वाला पार्ट/एक्सेसरी है और गर्मियों के मौसम में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। पर इसके सही तरह से काम करते रहने के लिए इसकी सही कंडीशन बनाए रखना भी ज़रूरी है और इसकी सही कंडीशन बनाए रखने के लिए गर्मियों का असर बढ़ने से पहले इसकी केयर के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
