AEROX 155 और RayZR मॉन्स्टर एनर्जी Yamaha MotoGP एडिशन स्कूटरों को पूरे शरीर पर Yamaha MotoGP ब्रांडिंग मिलती है। यामाहा अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स में अपने मजबूत रेसिंग डीएनए के लिए जाना जाता है। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा कि हमें अपने ग्राहकों के लिए चार मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन मॉडल पेश करने की खुशी है। यह यामाहा की बेजोड़ इंजीनियरिंग और तकनीकी कौशल को भी दर्शाती है।
यामाहा मोटोजीपी एडिशन को सीमित संख्या में ही बेचा जाएगा। आपको बता दें कि Aerox 155 में 155 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 14.79 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट और 13.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। वहीं Yamaha Ray ZR125 MotoGP एडिशन में 125cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड यूनिट है, जो 8.04 bhp पावर और 10.3 Nm टार्क निकालती है। Yamaha MT-15 V2.0 समान 155 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जिसमें 18.14 bhp और 14.1 Nm की वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन तकनीक है और इसे छह-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
