वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मकर से मीन राशि के जातकों के लिए 05 से 11 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।
Capricorn Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : मकर का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दिनों में मकर राशि के जातक अपने परिवार में थोड़े से व्यस्त रहेंगे। आपनी माता जी की सेहत के कारण थोड़ा तनाव के बीच उनकी सेहत का इलाज करते हुए नजर आ सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को लेकर काफी इमोशनल महसूस करेंगे। सप्ताह के बीच में संतान से जुड़ी कोई विशेष सूचना मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वहीं इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथ मुसीबत में पड़ सकते हैं। ध्यान रहे ऐसा होने पर आपके अपने ही लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों को हल करने में सफलता मिलेगी। जॉब करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नौकरी जाने जैसे विचार आने के बीच यदि नया कार्य करना चाहते हैं तो उचित होगा कि जल्दबाजी न करें।
Must Read- Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये साप्ताह है कुछ विशेष
Aquarius Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : कुंभ का साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह के शुरु में अपने भाई बहनों के साथ नोकझोंक हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतने के अलावा कार्यक्षेत्र में आपको साथियों की मदद मिलेगी, जिससे आपका प्रदर्शन सुधरेगा। सप्ताह के बीच में घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन इस समय आप प्रॉपर्टी में भी हाथ आजमा सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में लव लाइफ शानदार रहेगी। नौकरी के लिए अच्छे समय के बीच इस सप्ताह बिजनेस में हानि का योग बना है, अत: सोच समझ कर धन का निवेश करें।
इस सप्ताह आपको आपके परिश्रम का फल मिल सकता है। जिन कामों को पूरा करने का आप लंबे समय से इंतजार था, अब उनमें सफलता पाते महसूस करेंगे। अभी जॉब बदलने की फिलहाल न सोचें। उचित होगा कि धैर्य के साथ समय को व्यतीत करने का प्रयास करें। बिजनेस को लेकर अच्छे अवसर मिलने पर इनका लाभ उठाएं। कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचें, अन्यथा घर का बजट प्रभावित हो सकता है।
Must Read-Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- कर्क से कन्या राशि के जातकों को ये साप्ताह देगा धन
Must Read– Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- तुला से धनु राशि के जातकों के जीवन में आएगा नया बदलाव
Pisces Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : मीन का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में मीन राशि के जातक अपने परिवार में व्यस्त रहेंगे। परिवार के कुछ मुद्दों पर आप खुलकर राय रखेंगे ताकि उचित निर्णय लिए जा सकें। वहीं सप्ताह के बीच में भाग्य का सहयोग मिलने से आपका मन मजबूत रहेगा। आप धन की प्राप्ति से खुशी महसूस करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आप कुछ रुके हुए काम को भी पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में कॅरियर पर फोकस करना होगा।
आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह में आ रही अड़चन या बाधा दूर होती दिख रही है। जॉब में प्रमोशन या ट्रांसफर की स्थिति के बीच मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।
Must Read- नया साल 2023 क्या आपके लिए भी रहेगा खास? जानें किन राशि वालों को होगा धनलाभ
Must Read- Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का गोचर 16 दिसंबर को इन राशि वालों को रहना होगा अत्यंत सतर्क
Must Read– MCD चुनाव का ज्योतिषिय आंकलन, जानें ग्रहों की चाल किस पर रहेगी भारी
