धर्म-ज्योतिष

weekly horoscope 5 to 11 December 2022 rashifal cancer to virgo | Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- कर्क से कन्या राशि के जातकों को ये साप्ताह देगा धन

open-button


वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह कर्क से कन्या राशि के जातकों के लिए 05 से 11 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

04. Cancer Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों को सप्ताह के शुरु में कॅरियर को लेकर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आपको आपकी मेहनत ही सफल बनाएगी। जिसके बाद आप अपने काम के प्रेशर से बाहर निकलने के लिए खुद ही रास्ता बना सकेंगे। इनकम अच्छी रहने के चलते काम में मजा आएगा। लव लाइफ के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी।

05. Leo Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि के जातक खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे। अपने होते काम के चलते आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सप्ताह के मध्य में आपको ऑफिस में आपको कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। आपकी स्थिति मजबूत होने से आपका कद बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच आप लोगों को एक टीम की तरह आगे बढ़ना सिखाएंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में अच्छी आय प्राप्त होगी जिससे आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

Must Read- Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का गोचर 16 दिसंबर को इन राशि वालों को रहना होगा अत्यंत सतर्क

06. Virgo Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022 : कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालो की सप्ताह की शुरुआत कमजोर रहेगी। खुद में आप आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव भी हो सकता हैं, लेकिन आपको उससे बाहर आना होगा और अकेलेपन से बाहर निकलकर ही आप कुछ अच्छा पा सकेंगे। सप्ताह के बीच में आपको भाग्य का विशेष साथ मिलने के चलते, आपके सारे रुके हुए कार्य फिर से बनने शुरू हो जाएंगे। इच्छाएं पूरी होने के साथ ही आप कॉन्फिडेंट भी हो जाएंगे। कॅरियर के लिए अच्छा समय सप्ताह के आखिरी दिनों में रहेगा। आप पूरी जी जान से मेहनत के फलस्वरूप अच्छे फल भी प्राप्त कर सकेंगे।

Must Read- Weekly Horoscope 5 to 11 December 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए ये साप्ताह है कुछ विशेष





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top