धर्म-ज्योतिष

Weekly Horoscope 31 January To 6 February 2022: Aries To Pisces | साप्ताहिक राशिफल 31 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक: मेष से मीन तक जानिए किन राशि वालों के लिए सबसे खास रहेगा ये सप्ताह

open-button


साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 2022 से जानिए आने वाला सप्ताह किन राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

नई दिल्ली

Published: January 29, 2022 02:23:30 pm

Weekly Rashifal In Hindi (31 January To 6 February 2022): फरवरी के साप्ताहिक राशिफल के अनुसार ये सप्ताह कई राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। कई लोगों के बिगड़े हुए काम इस दौरान बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगा। वहीं कुछ रशि वालों की दिक्कतें इस दौरान बढ़ती नजर आ रही है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। तो जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

weekly_rashifal_2022.jpg

मेष से मीन तक जानिए किन राशि वालों के लिए सबसे खास रहेगा ये सप्ताह

मेष राशि: आत्मविश्वास में आप कमी महसूस कर सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश सोच समझकर ही करें। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। मेहनत का फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।

वृषभ राशि: इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। हालांकि आर्थिक लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान कई हों की दृष्टि, आपकी आय को बढ़ाने का कार्य करेगी। इस सप्ताह दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि: नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी अच्छे ऑफर आ सकते हैं। लेकिन इस दौरान कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क राशि: अपने आप को सेहतमंद रखने का प्रयास करें। आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आप नया घर या वाहन खरीदने का फैसला कर सकते हैं। आपकी राशि के जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें इस सप्ताह लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी भी इस दौरान आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे।

सिंह राशि: किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अटके हुए काम पूरे होंगे। घर परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। मानसिक परेशानियों का अंत होगा। अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हैं तो आपकी जीत होगी।

कन्या राशि: आपके अंदर भरपूर मात्रा में आत्मविश्वास रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी की सलाह जरूर ले लें। कार्यस्थल पर आपको इस हफ्ते बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।

तुला राशि: इस हफ्ते कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पार्टनरशिप के कार्यों में धोखा मिल सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

वृश्चिक राशि: ये सप्ताह आपके लिए खास होने वाला है। रूके हुए कार्यों गति आएगी। धन लाभ के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

धनु राशि: आपके लिए ये सप्ताह काफी खास होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवनसाथी का हर काम में साथ मिलेगा। जो जातक सिंगल हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा मिलता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें

30 जनवरी को है मासिक शिवरात्रि, इन उपायों को करने से धन संबंधी सभी दिक्कतें हो सकती हैं दूर

मकर राशि: इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी कोई इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। करियर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने में सतर्कता बरतनी होगी। धन हानि के योग दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ राशि: आपके काम की कार्यस्थल पर खूब प्रशंसा होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव कम होंगे। आय बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। यात्रा के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि: आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। भाग्य इस सप्ताह आपका पूरा साथ देगा। अपने दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। करियर के क्षेत्र में सुनहरी सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने वाली है।

यह भी पढ़ें

पूरे 41 दिन बाद धनु राशि में मार्गी होंगे शुक्र देव, 4 राशि वालों की बढ़ेगी धन-दौलत

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top