धर्म-ज्योतिष

Vastu Plants For Home: basil, curry leaves, aloe vera right direction | वास्तु टिप्स: तुलसी, कड़ी पत्ता, एलोवेरा समेत ये पौधे सही दिशा में लगाने से मिलता है आर्थिक लाभ

open-button


Vastu Tips: उत्तर दिशा को बुध की दिशा माना जाता है। वास्तु अनुसार अगर इस दिशा में हरियाली का प्रबंध किया जाए तो व्यक्ति को तरक्की हासिल होती है।

नई दिल्ली

Published: March 04, 2022 04:38:36 pm

अधिकतर लोग अपने घर और ऑफिस में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही जीवन में सकारात्मकता भी आती है। पेड़-पौधों का हमारी लाइफ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वास्तु अनुसार कुछ पौधे तो धन को अपनी तरफ आकर्षित करने तक का भी काम करते हैं। वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। लेकिन इन चीजों का लाभ तभी मिल पाता है जब ये पौधे सही दिशा में लगाए गए हों। आज यहां आप जानेंगे किस पौधे को लगाने की कौन सी दिशा मानी जाती है शुभ।

Vastu Tips, Vastu Tips for home, vastu shastra for home, vastu tips for plant, vastu upay,

वास्तु टिप्स: तुलसी, कड़ी पत्ता, एलोवेरा समेत ये पौधे सही दिशा में लगाने से मिलता है आर्थिक लाभ

उत्तर दिशा को बुध की दिशा माना जाता है। वास्तु अनुसार अगर इस दिशा में हरियाली का प्रबंध किया जाए तो व्यक्ति को तरक्की हासिल होती है। कोशिश करें कि इस दिशा को हरी भरी रखें। इस दिशा में तुलसी, केले का पेड़, गेंदा, अरेलिया लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। वास्तु अनुसार इस दिशा में कम ऊंचाई वाले पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

घर और ऑफिस की दक्षिण दिशा मंगल की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में लाल रंग के फूल के पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है। जीवन में प्रसिद्धि पाने का ये एक बेहद सरल उपाय है।

पश्चिम दिशा चंद्रमा की मानी जाती है। इस दिशा में चमेली, कड़ी पत्ता, बेला, एलोवेरा आदि के पौधे लगाना शुभ होता है। इससे वातावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही जीवन में खुशहाली भी आती है।

धन को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले पौधे मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व होती है। इस दिशा में ये पौधा लगाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। मनी प्लांट को लेकर इस बात का ध्यान रखें कि इसका कोई भी हिस्सा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए।

यह भी पढ़ें

19 महीने बाद राहु-केतु की बदलेगी चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top