Published: Sep 09, 2023 01:45:06 pm
– भौतिकता से परे सच्चे आनंद की ओर….
– खुद के अस्तित्व के साथ जोड़ता है अध्यात्म
– कितनी गहराई है अध्यात्म में, इसे अपनाने से क्या कुछ बदल जाता है जिंदगी में
,,
अध्यात्म…केवल एक शब्द नहीं। इसमें समाई है समत्व की भावना। यह है ईश्वरीय आनंद की अनुभूति करने का मार्ग। खुद के अस्तित्व के साथ जोड़ता है अध्यात्म। यह आत्मा का विज्ञान है। दरअसल हमारी सारी भाग-दौड़ बाहरी यानी भौतिक जीवन से जुड़ी है, लेकिन अपने भीतर जाने का मार्ग सिर्फ अध्यात्म ही खोलता है। भीतर की शांति और सच्चे आनंद की ओर ले जाता है अध्यात्म।
