भोपालPublished: Aug 28, 2023 11:47:51 am
पांच शुभ योग में आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी, आज बन रहे कई विशेष योग
सावन के आखिरी सोमवार को पूजा
सावन मास 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ संपन्न हो जाएगा। इससे पहले सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को प्रदोष व्रत के साथ पड़ रहा है। इस दिन 5 शुभ योग का संयोग भी रहेगा। जो लोग अभी तक रुद्राभिषेक या भगवान शिव से जुड़ा कोई अनुष्ठान नहीं कर पाए हैं, वह प्रदोष युक्त आखिरी सोमवार के दिन पूजा-पाठ करके शिव कृपा प्राप्त कर सकेंगे।
