धर्म-ज्योतिष

Today Horoscope 20 September On Wednesday eight zodiac signs including Aries, Taurus will get profit in business says aaj ka rashifal budhvar rashifal astrology | Today Horoscope 20 September: बुधवार को मेष, वृष समेत आछ राशियों को व्यापार में लाभ, जानें बाकियों का हाल

script


Today Horoscope 20 September कल का राशिफल संकेत कर रहा है कि बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन कई राशि के लोगों को व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। वहीं आज का राशिफल के अनुसार इस दिन कुछ राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। क्योंकि आज के दिन व्यापार और तर्क शक्ति के कारक बुध ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। इस संबंध में दैनिक राशिफल में अधिक जानकारी दे रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास…

मेष राशि
बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि
कम बोलें, अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है ।

कर्क राशि
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि
दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

ये भी पढ़ेंः Ganesh Utsav: गणपति को प्रसाद में क्यों चढ़ाते हैं मोदक, रोचक है कहानी



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top