Guru And Shukra Yuti In Meen Rashi: गुरु ने 13 अप्रैल से मीन राशि में अपना गोचर शुरू कर दिया है तो शुक्र 27 अप्रैल को इस राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए इन दोनों ग्रहों की युति किन राशि वालों के जीवन में दिखाएगी कमाल।
नई दिल्ली
Published: April 13, 2022 10:53:07 am
Guru And Shukra Together In Pisces: जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है। उसी तरह से ग्रहों की युति का भी विशेष महत्व होता है। अब सवाल आता है कि आखिर ग्रहों की युति है क्या? जब दो या दो से अधिक ग्रह किसी राशि में एक साथ होते हैं तो इस स्थिति को ही ग्रहों की युति का नाम दिया जाता है। अप्रैल के महीने में दो बड़े ग्रहों शुक्र और बृहस्पति की युति होने जा रही है। गुरु ने 13 अप्रैल से मीन राशि में अपना गोचर शुरू कर दिया है तो शुक्र 27 अप्रैल को इस राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए देव गुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र की युति किन राशि वालों के जीवन में दिखाएगी कमाल।

मीन राशि में देव गुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र की युति इन 4 राशियों के जीवन में दिखाएगी कमाल
बृहस्पति और शुक्र का अनोखा रिश्ता:
-ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना जाता है तो वहीं शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु माना जाता है।
-जहां बृहस्पति को पुरुष ग्रह की उपाधि प्राप्त है तो वहीं शुक्र एक स्त्री ग्रह है।
-धार्मिक मान्यातओं अनुसार बृहस्पति को भगवान विष्णु तो वहीं शुक्र ग्रह को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
-ये दोनों ही ग्रह ज्योतिष शास्त्र अनुसार सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं। लेकिन फिर भी इन ग्रहों की आपस में शत्रुता होती है।
-इन दोनों ग्रहों की मीन राशि में युति कई मायनों में खास रहने वाली है।
मीन राशि वालों पर इस युति का क्या पड़ेगा प्रभाव: चूंकि इन दोनों ग्रहों की मीन राशि में युति होने जा रही है इसलिए मीन राशि वालों पर ही इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
-मीन राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी।
-इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-पेशेवर जीवन में शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे।
-आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
-इस राशि के जातकों के ज्ञान और तर्क में शानदार इजाफा होगा।
-आपका आर्थिक पक्ष इस दौरान बेहद मजबूत रहेगा।
इन राशियों के लिए भी ये युति लाभकारी साबित होगी: मीन के अलावा वृषभ, मकर और कर्क राशि वालों के लिए भी ये युति लाभप्रद साबित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से कई ज्यादा अच्छी होगी। यात्राओं से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। धन लाभ के विशेष योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
13 अप्रैल को बृहस्पति के मीन राशि में गोचर से इन 4 राशियों के लोग होंगे ‘मालामाल’
अगली खबर
