भोपालPublished: Jan 31, 2023 05:19:19 pm
swami dayanand saraswati ashram rishikesh दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पारंपरिक वैदिक शैली में वेदांत, संस्कृत और योग की शिक्षा दी जाती है। आश्रम रिमोट क्षेत्रों में शिक्षण संबंधी कार्यों के लिए जाना जाता है, इसके लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2005 में आश्रम के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को सम्मानित किया था। इस आश्रम का नजारा भी मनोरम और अविस्मरणीय है।
swami dayanand saraswati ashram rishikesh
आश्रम की स्थापनाः स्वामी दयानंद सरस्वती (swami dayanand saraswati) का जन्म 1930 में तमिलनाडु के थिरुवरूर जिले के मंजाकुट्टी गांव में हुआ था। इन्हें स्वामी दयानंद गिरी के नाम से भी जाना जाता है। वे शंकर परंपरा के योग, वेदांत और योग के शिक्षक के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध थे। उन्होंने पांच दशक तक देश और दुनिया में योग और वेदांत की शिक्षा दी। इन दिनों ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे जहां आश्रम है, वहां स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1964 में रहना शुरू किया था। बाद में उन्होंने इसी जगह पर 1969 में आश्रम की स्थापना की।
