भोपालPublished: Sep 17, 2023 08:50:45 pm
sun transition virgo ग्रहों के राजा सूर्य आज अपनी राशि सिंह से ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन से बदली सूर्य की चाल, सभी राशियों के जीवन पर सकारात्मक नकारात्मक प्रभाव डालेगी। इसका किसी को लाभ होगा तो किसी को नुकसान भी..तो आइये जानते हैं एक साल बाद कन्या राशि में सूर्य गोचर से किसको होने वाला है लाभ और किसको नुकसान..
कन्या राशि में सूर्य गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है, जानिए किसको लाभ होगा किसको नुकसान
सूर्य का कन्या राशि में गोचर
पंचांग के अनुसार रविवार 17 सितंबर 2023 को ग्रहों के राजा सूर्य शाम 5.13 बजे विश्वकर्मा पूजा के दिन कन्या संक्रांति करेंगे यानी इस दिन विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति का क्षण शाम 05:13 बजे था। ज्योतिष के अनुसार सूर्य जीवन और ऊर्जा के स्रोत हैं और पिता के कारक हैं, ये मनुष्य की इच्छा शक्ति, चेतना और समग्र भावना को प्रभावित करते हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर जीवन में शुभ फल मिलते हैं। जॉब और बिजनस में तरक्की मिलती है, ऐश्वर्य और सम्मान में वृद्धि होती है और सूर्य कमजोर रहने पर जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इसी तरह जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तब भी विभिन्न राशियों के लोगों पर असर पड़ता है तो आइये जानते हैं मेष से लेकर मीन तक किस राशि के जातक की सूर्य किस्मत चमकाएंगे और किसके जीवन में भर देंगे अंधकार…
