धर्म-ज्योतिष

Sun Sit In Aries by 15 may, will give immense benefits to 4 zodiac | 15 मई तक सूर्य देव की अपनी उच्च राशि मेष में उपस्थिति 4 राशि वालों को देगी भरपूर लाभ!

open-button


सूर्य के गोचरकाल की ये अवधि 4 राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगी। इन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।

नई दिल्ली

Published: April 18, 2022 03:42:36 pm

Surya In Mesh Rashi: सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसे अपनी राशि बदलने में करीब 1 महीने का समय लग जाता है। ये सिंह राशि का स्वामी ग्रह है। 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां ये 15 मई तक विराजमान रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेगा। सूर्य के गोचरकाल की ये अवधि 4 राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगी। इन राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।

surya rashi parivartan, surya in mesh rashi, surya dev, surya transit 2022, astrology, rashifal, horoscope, april rashifal 2022.

15 मई तक सूर्य देव की अपनी उच्च राशि मेष में उपस्थिति 4 राशि वालों को देगी भरपूर लाभ!

मेष राशि: धन पक्ष के लिहाज से ये अवधि आपके लिए बेहद शानदार साबित होगी। आपको परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर ये अवधि आपके लिए खुशियों भरी साबित होगी।

वृषभ राशि: इस दौरान भूमि से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस गोचर काल के दौरान आपके करियर और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें उन्नति मिलने की संभावना है। जो जातक बिजनेस या सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि: इस अवधि में आपको व्यापार हो या नौकरी हर जगह अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दीर्घकालीन लाभ के लिए आप अपना कुछ धन निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। ये गोचर आपको दूसरों के बीच लोकप्रिय भी बनाएगा।

मकर राशि: इस गोचरकाल की अवधि में आप कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्र से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें

2023 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे बृहस्पति, 4 राशि वालों के धन-धान्य में करेंगे वृद्धि

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top