भोपालPublished: Sep 10, 2023 05:22:25 pm
Somvar Rashifal: यह साल 2023 का नवां महीना सितंबर और हिंदी पंचांग का भाद्रपद महीना है। 2023 के नवें महीने की 11वीं तारीख सोमवार को पड़ रही है। यह दिन भगवान शिव की पूजा का साप्ताहिक दिन है, आज के दिन मंगलकारी भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं, ऐसे में 11 सितंबर सभी 12 राशियों के जातकों के लिए खास रहने वाला है। वहीं ज्योतिष के हिसाब से देखें तो शिव की पूजा शनि, चंद्र और मंगल को भी प्रसन्न करती है। ऐसे में आशुतोष शिव की कृपा से किसका कल्याण हो रहा है, हालांकि कुछ राशियां ऐसी भी हैं जो शिवजी की कृपा पाने से चूक सकती है तो आइये दैनिक राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं क्या कहता है आज का राशिफल …
सोमवार राशिफल 11 सितंबर 2023
मेष राशि
व्यवसाय के क्षेत्र में मेष राशि के जातक के लिए नया कार्य शुरू करने का समय आ गया है। माता पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी, धर्म कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी, दोस्तों के साथ आर्थिक निवेश संभव है।
