साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अप्रैल महीने में लगेगा। फिर इसके ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा। जानिए अप्रैल में लगने वाले ग्रहण की पूरी डिटेल।
नई दिल्ली
Published: April 17, 2022 02:24:50 pm
Surya Grahan April 2022 Date And Time: विज्ञान, ज्योतिष और धार्मिक तीनों ही नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य ग्रहण खगोलीय रूप से तब घटित होता है जब पृथ्वी का एक हिस्सा चंद्रमा की छाया से घिर जाता है। जहां खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वाले लोगों के लिए ये नजारा किसी रोमांच से कम नहीं होता वहीं धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। कहते हैं मानव शरीर पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे देगा दिखाई? यहां जानिए 30 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण की पूरी डिटेल।

Surya grahan, Surya grahan 2022, Surya grahan april 2022, सूर्य ग्रहण कब है, Surya grahan 2022 date,
सूर्य ग्रहण की डेट और समय (Surya Grahan 2022 Date And Time):
सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। इस दौरान 1 मई तारीख लग चुकी होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 52 मिनट की होगी। ग्रहण रविवार के दिन लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। जो वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या से शुरू होगा और इसकी समाप्ति होते-होते प्रतिपदा तिथि लग चुकी होगी। इस दौरान सूर्य और चंद्र दोनों ही मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ये ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।
कहां और कैसे देगा दिखाई? साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को खुली आंखों से आसमान में नहीं देख पाएंगे। क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। हालांकि ग्रहण की ये दिलचस्प घटना लाइव विभिन्न चैनलों के माध्यम से देखी जा सकती है। जिसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं।
गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी: धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर ही पड़ता है। इसलिए ग्रहण काल में प्रेगनेंट औरतों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। मान्यताओं के अनुसार जो गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर जाती है उनके शरीर पर कुछ लाल धब्बे या त्वचा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने की आशंका बनी रहती है। सूर्य ग्रहण की के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली या धारदार वाली चीजों का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है। इस दौरान कैंची, चाकू, छुरी इत्यादि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
आसमान में देखने को मिलेगा अद्भुत नजारा, 4 ग्रह एक कतार में आएंगे नजर, 4 राशियों के लिए ‘गोल्डन समय’
अगली खबर
