Shukra Transit 2022: शुक्र जल्द अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने जा रहा है जहां उसकी युति गुरु ग्रह से होगी। जानिए इस गोचर का किन 4 राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
नई दिल्ली
Updated: April 14, 2022 03:00:47 pm
Venus Transit In Pisces 2022: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। कहते हैं जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत शुक्र के ही शुभ प्रभाव से आती है। इस ग्रह को तुला और वृषभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र ग्रह 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां ये 23 मई तक विराजमान रहेगा। खास बात ये है कि मीन शुक्र देव की उच्च राशि है। इसलिए ये गोचर कई राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

Shukra Transit April 2022: शुक्र के उच्च राशि मीन में गोचर से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
वृषभ राशि: इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपका धन पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। इस अवधि में आप अच्छा निवेश करने में सफल रहेंगे। बिजनेस वाले जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
मिथुन राशि: शुक्र के गोचर से आपको करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। विदेशी स्रोतों के माध्यम से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति, पुरस्कार और सराहना मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगा। शुक्र का गोचर आपके लिए धन लाभ के योग बनाएगा। निवेश से भी अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने और सैलरी बढ़ने के जबरदस्त आसार हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यात्रा से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
मीन राशि में गुरु-शुक्र की युति जल्द; 4 राशि वालों पर ‘धन वर्षा’ होने के प्रबल आसार
अगली खबर
