मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और इष्टदेव भगवान हनुमान हैं। कहते हैं अगर इस राशि के लोग भगवान हनुमान जी के साथ-साथ श्री राम की भी अराधना करें तो इनका जीवन सुखमय बने रहने के आसार बढ़ जाते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों पर भी भगवान हनुमान की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने का इनके अंदर जबरदस्त जुनून होता है। ये जल्दी से हार नहीं मानते। राशि स्वामी मंगल इन्हें साहसी और निडर बनाते हैं। इनके शरीर में हमेशा एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये दिल और दिमाग से ताकतवर होते हैं।
नाम ज्योतिष: घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, लाती हैं खुशहाली और समृद्धि
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
