भगवान कृष्ण ने बछड़े रूपी अरिष्टासुर की टांग पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया…
पौराणिक कथा: बात उस समय की है, जब कृष्ण बालक थे। वह अपने नन्द बाबा की गायों को चराया करते थे। उस समय बाल कृष्ण का मामा कंस हमेशा उन्हें मारने की कोशिश में लगा रहता था। एक बार कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए अरिष्टासुर नाम के एक राक्षस को भेजा। अरिष्टासुर, श्री कृष्ण की शक्ति को जानता था। इसलिए उसने श्री कृष्ण को मारने के लिए अलग तरीका अपनाया। अरिष्टासुर ने गाय के बछड़े का रूप बनाया और गाय के झुंड में शामिल हो गया।
