भोपालPublished: Oct 15, 2023 10:32:16 pm
Navdurga की दूसरी शक्ति माता ब्रह्मचारिणी (Ma Brahmacharini Puja) हैं। इन माता का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है पहला ब्रह्म जिसका अर्थ है तपस्या, दूसरा चारिणी अर्थात आचरण करने वाली। आदि शक्ति ने इस स्वरूप में भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, इसलिए इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। आइये जानते हैं दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आसान विधि और मां के पावरफुल मंत्र..
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप और मंत्र
ब्रह्मचारिणी का अर्थ है जो ब्रह्म की प्राप्ति कराए, जो हमेशा नियम और संयम से चले। ब्रह्मचारिणी की पूजा पराशक्तियों को पाने के लिए की जाती है। इनकी कृपा से व्यक्ति को कई तरह की सिद्धियां मिलती हैं। माता के इस रूप की पूजा से सभी सिद्धियां प्राप्त होती (Ma Brahmacharini Puja) हैं। माता ने इस स्वरूप में सीख दी है कि कठिन से कठिन संघर्ष में मन को विचलित नहीं होने देना चाहिए।
