Home / Astrology and Spirituality
भोपालPublished: Dec 26, 2022 01:57:10 pm
प्रयागराज के पंडित आचार्य प्रदीप पांडे इस लेख में आपको बता रहे हैं कि शनि का यह राशि परिवर्तन या शनि का यह गोचर किस राशि के लिए बेहद लाभकारी और शुभ साबित होने जा रहा है…

भोपाल। ग्रहों का हमारे दैनिक जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव हमारी कुंडली के घर और अन्य ग्रहों की स्थिति के हिसाब से शुभ या अशुभ हो सकता है। ग्रहों की चाल हो या फिर राशि परिवर्तन यह जीवन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। नए साल में कई ग्रह अपनी चाल भी बदलेंगे और राशि भी। राशि का यही परिवर्तन ग्रह का गोचर करना कहलाता है। इस बार नए साल में शनि देव भी अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यहां आपको बता दें कि शनि कुंभ राशि के स्वामी है।
