धर्म-ज्योतिष

Shani dev blessings on radix 8 people, they are lucky in saving money | इन बर्थ डेट वालों पर शनि देव की रहती है कृपा दृष्टि, धीरे-धीरे काफी धन कर लेते हैं इकट्ठा

open-button


इस मूलांक के लोग कम बोलने वाले होते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं। जैसे शनि ग्रह धीरे-धीरे चलता है वैसे ही इस मूलांक के लोग धीरे-धीरे जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में आने वाली बाधाओं से ये परेशान नहीं होते। ये कोई भी काम तन मन से करते हैं। जिस कारण इन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।

इस मूलांक के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये या तो अत्यंत सफल होंगे या तो असफल। ये लोग जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मन में जो आता है वो करते हैं। ये अपनी बात दूसरों से मनवाने की भरपूर कोशिश करते हैं। ये जल्दी से किसी के साथ घुलमिल नहीं पाते हैं। इसलिए इनके मित्र भी कम होते हैं और दूसरों का सपोर्ट इन्हें कम ही मिल पाता है। ये लाइफ में जो कुछ करते हैं अपने दम पर करते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो वो अमूमन अच्छी ही होती है। क्योंकि ये फिजूल में पैसा खर्च नहीं करते हैं। बल्कि पैसों को जोड़कर रखते हैं। धीरे-धीरे से अच्छा धन जोड़ लेते हैं। ये निवेश करने में माहिर माने जाते हैं। इनकी शिक्षा किसी न किसी कारण बीच में अधूर रह जाती है। मूलांक 8 वाले जातकों को सफलता उन कार्यों में मिलती है जिसमें अथक परिश्रम व मेहनत की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें

शनि 141 दिन तक रहेंगे वक्री, इस अवधि में 4 राशि वालों के करियर को मिलेगा बल

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top