भोपालPublished: Jan 31, 2023 01:07:32 pm
Shani Ast Upay 2023: शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। वो 30 जनवरी रात 12 बजकर 02 मिनट पर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्त (Shani Ast 2023) हो गए। इस स्थिति के कारण ये अपनी शक्तियां खो बैठते हैं, जिससे जातकों को कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, गरीबों और जरूरतमंदों की स्थिति बिगड़ सकती है। लोग सुस्त हो सकते हैं और कानूनी मामलों में देरी हो सकती है। इन सब शनि अस्त अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि अस्त उपाय अपना सकते हैं और शनि देव (Shani Dev) की कृपा पा सकते हैं।
shani ast samasya aur samadhan
Shani Ast 2023: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार विभिन्न राशियों के जातक शनि देव के उपायों के जरिये अपने कर्मों का सकारात्मक फल पा सकते हैं, यानी शनि अस्त के अशुभ प्रभावों को कम कर सकते हैं।
