राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के लोग ज्योतिष के अनुसार अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 के दूसरे दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?
मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक मनमुटाव सम्भव है. संतान की उन्नति में आ रही बाधा से चिंतित रहेंगे. ससुराल पक्ष से ख़ुशख़बरी मिल सकती है.
वृश्चिक: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पिता के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा. धार्मिक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा.
वित्त— आर्थिक उन्नति होगी लेकिन अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।
करियर— आभूषण से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा।
दांपत्य व प्रेम— सायंकाल के समय में लव पार्टनर में रूचि बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य में चल रही परेशानी का आज हल निकलेगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— गोल्डन
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बेसन के मिष्ठान्न दान करें
