इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। वहीं मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या है। कुल मिलाकर इन 5 राशियों पर शनि की दशा चल रही है ऐसे में सावन का हर शनिवार इन राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। जानिए किन उपायों से आप शनि की महादशा के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।
शनिवार के उपाय:
-सावन के प्रत्येक शनिवार शनि मंदिर जरूर जाएं।
-शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
-पीपल के पेड़ के समक्ष शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-सावन शनिवार में शिव जी की भी विधि विधान पूजा करें।
-शनि चालीसा के साथ-साथ शिव चालीसा भी पढ़ें।
-शनि देव के ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का भी जाप करें।
-शनिवार में शिव तांडव स्त्रोत्र का पाठ करें।
-सावन शनिवार को छाया पात्र का दान करें।
-शिवलिंग का अभिषेक करें।
ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन और वैभव का कारक होता है शुक्र, दो राशियों पर रहती है इसकी विशेष कृपा
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
