भोपालPublished: Mar 16, 2023 07:53:40 pm
मान्यता है कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को (Ramnavami 2023) हुआ था। इसलिए इस तिथि को रामनवमी के नाम से जाना जाता है। इस तिथि को भक्त भगवान राम का जन्मोत्सव मनाते हैं और विधि विधान से उनकी पूजा (navami puja vidhi) करते हैं।
Ramnavami 2023
Ramnavami 2023 Date: रामनवमी तिथि 30 मार्च गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.11 बजे से दोपहर 1.40 तक है। इस तिथि के दिन भक्त नवरात्रि का उपवास तो रखते ही हैं, भगवान राम के भक्त उनको झूला झुलाते हैं। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करते हैं, कई जगह भजन-कीर्तन किया जाता है। भगवान को भक्त पालने में झुलाकर प्रसन्न होते हैं। इसी दिन गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना की शुरुआत की थी।
