भोपालPublished: Dec 22, 2022 04:40:35 pm
प्रयागराज के पं. आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक राहु ग्रह नए साल 2023 में गोचर यानि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव लगभग सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए राहु का यह राशि परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है…

भोपाल। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। यह राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी के साथ ही मानव जीवन को भी प्रभावित करता है। प्रयागराज के पं. आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक राहु ग्रह नए साल 2023 में गोचर यानि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव लगभग सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए राहु का यह राशि परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है। इन राशि वालों को न केवल धन लाभ हो सकता है, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं। यहां देखें कहीं यह राशि आपकी तो नहीं…
