गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर बैठा रहता है लेकिन वो अधिक समय के लिए नहीं होता। ये तुरंत ही शांत भी हो जाते हैं। ये अपनी शर्तों पर अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। ये एक बार जो ठान लेते हैं उस काम को करने में जरा सी भी देरी नहीं करते। ये अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये सहनशील होते हैं। किसी भी परेशानी से घबराते नहीं हैं। ये उदार दिल होते हैं। दूसरों की मदद के लिए भी हमेसा तैयार रहते हैं।
इनकी नेतृत्व क्षमता काफी अच्छी होती है। ये जहां रहते हैं वहां एक लीडर की भूमिका निभाते हैं। कार्यस्थल में ये उच्च पद पर काम करते हैं। ये लोग जीवन में अपना रास्ता खुद बनाते हैं। ये विश्वसनीय होते हैं। किसी को धोखा नहीं देते। ये लोग आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो अमूमन अच्छी ही होती है। इनके पास धन की शायद ही कभी कमी देखने को मिले। ये इतना आसानी से कमा लेते हैं जितने में इनकी जरूरतें पूरी होती रहें।
बुद्धिजीवी होते हैं इस मूलांक के लोग, इनमें दूसरों को सम्मोहित करने की होती है अद्भुत कला
