सिंह राशि के लोग हमेशा अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं जिसमें इन्हें सफलता भी हासिल होती है। ये तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ये खुले विचारों के होते हैं। साथ ही निडर और साहसी होते हैं। किसी भी काम में जोखिम लेने से ये जरा भी नहीं घबराते। इन्हें जोखिम वाले कार्यों में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना रहती है।
सिंह जातक शादी जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। इनका सोचना शाही, काम करना शाही और रहना भी शाही होता है। ये लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। ये अपने शौक पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। धन के मामलों में ये अत्यंत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये लोग जुबान के बेहद पक्के होते हैं। जो सोच लेते हैं वही करते हैं। सोना, पीतल और हीरे-जवाहरात का बिजनेस इन्हें बहुत फायदा देने वाले होता है।
Name Astrology: इन अक्षर के नाम वाली लड़कियों से शादी करते ही कुबेर जितने धनवान बन जाते हैं लड़के!
